सभी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों के लिए भू नक्शा (Bhunaksha CG) देखना अब बहुत सरल हो गया है। क्योंकि राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भू-नक्शा विवरण को जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट के निवासी अपने भूमि के नक्शा को देख सकते हैं। इस लेख में खसरा नक्शा तथा खसरा विवरण को निकालने का प्रक्रिया को भी उल्लेख किया गया है। नक्शा के अलावा महत्वपूर्ण विवरण जैसे- धारणाधिकार, खसरा नंबर, क्षेत्रफल, सिंचित क्षेत्रफल,खसरा नंबर,नाम ,पिता का नाम, पता, असिंचित क्षेत्रफल आदि विवरण को देखा जा सकता है।
छत्तीसगढ़ भू-नक्शा (BhuNaksha CG) पोर्टल।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आम लोगों के लिए भू-विवरण को भू-नक्शा पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। ताकि जो भी भू-मालिक या आम यूजर को नक्शा की जरूरत हो रही हो, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जा सका। अब लोगों को भू नक्शा जानकारी के लिए ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से भू-डाटा को निकालना संभव है।
छत्तीसगढ़ भू नक्शा चेक करें।
- Step-1: फर्स्ट में ऑफिसियल भू नक्शा पोर्टल को खोलें- https://bhunaksha.cg.nic.in/
- Step-2: अगर मोबाईल में खोलने पर सफेद खाली (Blank) जैसा दिखे तो तीन लाइन पर क्लिक करें जैसे फोटो में दिखाया गया है।
- Step-3: खुल जाने के बाद जिला नाम, तहसील, RI और गाँव नाम को चुनें।

- Step-4: इसके बाद नक्शा में प्लॉट नंबर पर क्लिक करें। (उदाहरण के लिए जैसे- स्क्रीनशॉट में देख कर समझ सकते हैं)

- Step-5: प्लॉट संख्या पर क्लिक करते ही बाकी विवरण भी शो होगा। जहां पर आपको ‘खसरा नक्शा और खसरा विवरण‘ का लिंक दिखाई देगा।
- Step-6: अगर नक्शा को डाउनलोड करना है तो ‘खसरा नक्शा‘ लिंक पर क्लिक करें। इसके अलावा अगर उस प्लॉट के डिटेल्स देखना हो तो ‘खसरा विवरण‘ लिंक पर क्लिक करें।

- Step-7: अब, आपको अपना नक्शा को देख सकते हैं और डाउनलोड भी उपलब्ध विकल्प से कर सकते हैं।

विभाग के संपर्क विवरण
| ईमेल आईडी: clr-cg@nic.in |
| फैक्स नंबर: 0771-2237480, 2234579 |
| कार्यालय पता: ब्लॉक-2, प्रथम तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर- 492002 |
| 📝 संबंधित लेख: |
| उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन ऐसे देखें। |
